Saturday, 1 December 2012

पहले ही दिन तलाश ने की 15 करोड़ की कमाई


नई दिल्ली। आमिर खान की फिल्म तलाश ने रिलीज वाले दिन ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। फिल्म ने पहले दिन ही करीब 15 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर लिखा कि तलाश ने रिलीज के पहले दिन शाम और रात के शो में काफी अच्छी कमाई की है। उन्होंने लिखा कि तलाश पहले से ही लोगों के सिर चढ़कर बोल रही थी। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह था और पहले दिन के आंकड़े कुछ यहीं कहानी बयां कर रहे हैं।
गौरतलब है कि इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही 135 करोड़ रुपये कमा लिए थे। टिकट बुकिंग काफी दिन पहले से ही शुरू हो गई थी। यह कोई आश्चर्य की बात नहीं कि आमिर की फिल्म के लिए दर्शक एडवास बुकिंग कर रहे हैं। आमिर की थ्रिलर फिल्म की बुकिंग दर्शकों ने रविवार से ही कराना शुरू कर दिया था। आमिर ने अपनी फिल्म 40 करोड़ में बनाई है और रिलीज से पहले 135 करोड़ अपनी झोली में भी डाल लिए हैं।

No comments:

Post a Comment