Wednesday, 19 December 2012

20 साल का हुआ SMS

हमारे मोबाइल फोन का एक सबसे उपयोगी फीचर जो सभी प्रकार के मोबाइल में एक समान है वह है एसएमएस यानी शॉर्ट मैसेजिंग सर्विस। 22 साल के ब्रिटिश इंजीनियर नील पापवर्थ ने 3 दिसंबर 1992 को एक टेक्स्ट मैसेज भेजा। इस मैसेज में लिखा था मैरी क्रिसमस। यह मैसेज यूके में वोडाफोन नेटवर्क से भेजा गया। नील ने SMS भेजने के लिए ऑर्बिटेल 901 मोबाइल फोन का उपयोग किया था। लेकिन इंजीनियर नील पापवर्थ को इसका कोई जवाब नहीं मिला क्योंकि उस दिन भेजा गया वह संदेश दुनिया का पहला SMS  था और आज यानी 3 दिसंबर को SMS की शुरूआत हुए 20 साल हो गए है यानी आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय संदेश भेजने के तरीके का जन्मदिन है।

No comments:

Post a Comment