जासं, नई दिल्ली। संसद भवन में बुधवार की पूर्वान्ह 11.45 बजे आग लगने की सूचना से अफरातफरी मच गई थी। आनन-फानन में फायर की छह गाड़ियां मौके पर भेजी गई। फायर अधिकारियों के मुताबिक फायर कर्मियों ने वहां पहुंचने पर पाया कि संसद भवन में कोई आग नहीं लगी है। दरअसल, प्रथम तल पर मरम्मत का काम चल रहा है। वेल्डिंग किए जाने के दौरान उत्पन्न धुआं ऊपर के तल पर भर गया था। नतीजतन किसी ने दमकल विभाग को सूचना दे दी थी कि संसद भवन एनेक्सी के कमरा नंबर सात व आठ में आग लग गई है। स्थिति की जानकारी के बाद दमकल की गाड़ियां वापस लौट आई।
No comments:
Post a Comment