Thursday, 29 November 2012

2013 में जन्म लेने के लिए स्विट्जरलैंड सर्वश्रेष्ठ जगह


लंदन। एक शोध की मानें तो वर्ष 2013 में जन्म लेने के लिहाज से स्विट्जरलैंड दुनिया की सबसे अच्छी जगह है।
इस शोध में जन्म लेने के लिए स्विट्जरलैंड को जहां पहला स्थान दिया गया है वहीं भारत को 66वां स्थान मिला है। जबकि ब्रिटेन को इस सूची में 27 वां स्थान मिला है। शोध के मुताबिक स्विट्जरलैंड में पैदा हुए लोग अपेक्षाकृत ज्यादा खुश होते हैं।
बेहतर जीवन देने के मामले में नार्वे, स्वीडन और डेनमार्क भी शीर्ष पांच देशों में से है। कंपनी द इकोनॉमिस्ट की सहयोगी संस्था द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट ने स्वास्थ्य, सुरक्षा और बेहतर जीवन को आधार बनाकर किए गए सर्वे के बाद यह सूची तैयार की है। सर्वे में आर्थिक स्थिति को तो प्राथमिकता दी गई लेकिन अपराध, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन को भी आधार माना गया। सर्वे में इस तरह के कुल 11 बिंदु शामिल किए गए। इनमें भौगोलिक दशा, सामाजिक सांस्कृतिक विशेषताओं और विश्व अर्थव्यवस्था की स्थिति को भी महत्व दिया गया। शीर्ष दस में आधे देश यूरोप के हैं। सूची में अमेरिका का 16वां और चीन का 49वां स्थान है।
2013 में जन्म लेने के लिहाज से शीर्ष दस देश
1-स्विट्जरलैंड, 2- ऑस्ट्रेलिया, 3-नॉर्वे, 4-स्वीडन, 5-डेनमार्क, 6 -सिंगापुर, 7-न्यूजीलैंड, 8-नीदरलैंड 9-कनाडा, 10-हांगकांग।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

No comments:

Post a Comment