Sunday, 25 November 2012

और ताकतवर हुआ चीन, युद्धपोत पर उतारा फाइटर प्लेन


बीजिंग. अपनी सैन्य और आर्थिक क्षमताओं में तेजी से इजाफा कर रहे चीन में समुद्र में अपने दखल को और मजबूत करने की दिशा में एक और बड़ी कामयाबी हासिल की है। चीन अपने एकमात्र विमानवाहक पोत पर फाइटर प्लेन उतारने में कामयाब रहा है। 
 
चीन की अधिकारिक समाचार सेवा शिन्हुआ के मुताबिक चीन के पहले विमानवाहक युद्धपोत पर पहली बार जेट लड़ाकू विमान सफलतापूर्वक उतारा गया है। यह एशिया में सबसे ताकतवर नौसेना बनने की दिशा में चीन का अहम कदम है। 
 
गौरतलब है कि दक्षिणपूर्वी एशिया में जापान और कई अन्य देश चीन की बढ़ती सैन्य क्षमता से चिंतित हैं। हाल ही में चीन और जापान के बीच पूर्वी चीन सागर में मौजूद द्वीप समूहों पर मालिकाना हक़ को लेकर हुए विवाद से तनाव व्याप्त है। रविवार को जारी एक बयान में चीन के रक्षा मंत्रालय की ओर से बताया गया कि जे-15 लड़ाकू विमान ने एक अभ्यास के दौरान चीन के पहले विमानवाहक युद्धपोत 'लियाओनिंग' पर लैंडिंग की। 

No comments:

Post a Comment