नई दिल्ली. बिहार के दिग्गज नेता शरद यादव की बेटी सुभाषिनी मंगलवार को हरियाणा की बहू बन गईं। एनडीए के संयोजक एवं जद(यू) अध्यक्ष शरद यादव के समधी कमलवीर ने दहेज में सिर्फ एक रुपया लिया है। यह बात अलग है कि उन्होंने करीब तीस हजार निमंत्रण पत्र बांटे हैं।
दूल्हा और दुल्हन, दोनों ने एमबीए किया है। यह शादी पूरी तरह अरेंज है। इस शादी को लेकर कहा जा रहा है कि इससे कई राजनैतिक दल और पास आएंगे।
दिल्ली के 7, तुगलक रोड में शादी में कई वीवीआईपी ने शिरकत की। इसके चलते यहां पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए।
No comments:
Post a Comment