बांग्लादेश की राजधानी ढाका में कपड़ा कारखाने में लगी भीषण आग में 121 लोग मारे गए हैं। इससे पहले बताया गया था कि केवल 9 मौतें ही हुई थीं। लेकिन जब बचाव दलों ने जली हुई इमारत की जांच की तो 112 और शव पाए गए। आग कारखाने की पहली मंजिल पर लगी थी। आग की लपटों ने बहुत जल्द ही पूरी नौ-मंज़िला इमारत को अपनी चपेट में ले लिया।
कई लोग अपनी जान बचाने के लिए खिड़कियों से बाहर कूद गए। लेकिन कई मज़दूरों को वहां से निकलने का कोई रास्ता नहीं मिला। आग इतनी भीषण थी कि इसे बुझाने में लगभग पांच घंटे लग गए। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चला है
Really good post! Hope there will be more good post here!Thanks for sharing valuable information.
ReplyDeleteemployment news