नई दिल्ली। अभी तक आपका पीसी और लैपटॉप विंडोज 8 से अपग्रेड नहीं हुआ..लीजिए आपके लिए हम लाएं हैं आसान उपाय।
अपने पीसी और लैपटॉप के लिए आप आसानी से आधुनिक ऑपरेटिंग सिस्टम विंडोज 8 खरीद सकते हैं। अभी यह भारतीय बाजार में आपके लिए उपलब्ध है। फिलहाल बाजार में 250 से ज्यादा पीसी और लैपटॉप में विंडोज 8 अपडेट होने की संभावना जतायी जा रही है। अगर आपके कंप्यूटर में इसके लिए निम्न लिखित आवश्यक कंफिगरेशन है तो आप भी इसे अपडेट करवा सकते हैं।
1. अगर आपने 2 जून, 2012 के बाद सिस्टम या लैपटॉप खरीदा है और इसमें विंडोज 7 है तो आप विंडोज 8 आपरेटिंग सिस्टम को मात्र रुपये 699 की कीमत पर अपग्रेड करवा सकते हैं। यह ऑफर जनवरी 31, 2013 तक उपलब्ध है।
2. अगर आपका सिस्टम विस्टा या एक्स पी पर चल रहा है तब आप विंडोज 8 प्रो को रुपये 1999 की कीमत पर खरीद सकते हैं। यह 31 जनवरी 2013 तक वैध है।
3. उपर के दोनो ऑप्शन के लिए आपको ऑनलाइन अपग्रेड वर्जन डाउनलोड करना होगा और यदि आप डाउनलाउड करने में सक्षम नहीं हैं तो आपको रिटेलर से रुपये 4000 की कीमत पर खरीदना पड़ेगा। यह ऑफर भी 31 जनवरी 2013 तक उपलब्ध है। और इसके बाद यह भारतीय बाजार में रुपये 11000 की कीमत पर उपलब्ध होगा।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
No comments:
Post a Comment